शाहजहांपुर में ट्रेन में बीमार विदेशी युवक की मौत:भाई नेपाल लेकर जा रहा था, 7 महीने पहले पंजाब में मजदूरी करने आया था
शाहजहांपुर में बुधवार सुबह 9 बजे एक नेपाली युवक की ट्रेन में बीमारी से मौत हो गई। मृतक की पहचान नेपाल के झापा जिले के राजगढ़ निवासी रोहित कुमार (38) के रूप में हुई है। वह सात महीने पहले पंजाब में मजदूरी करने आया था। रोहित का बड़ा भाई अजय कुमार उसे तबीयत बिगड़ने पर नेपाल छोड़ने जा रहा था। वे मंगलवार शाम को लुधियाना के टंडारी स्टेशन से जननायक एक्सप्रेस की जनरल बोगी में बैठे थे। रास्ते में रोहित की तबीयत और बिगड़ गई। बुधवार सुबह करीब 9 बजे शाहजहांपुर पहुंचने से पहले रोहित बेसुध हो गया। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। स्टेशन पर डॉक्टर और जीआरपी ने उसे ट्रेन से उतारा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित अपनी पत्नी हेमसरी और दो बेटियों के साथ नेपाल में रहता था। परिवार के पालन-पोषण के लिए वह पंजाब आया था। भाई ने बताया कि उसे कुछ समय से बुखार और मिर्गी की शिकायत थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)