कैश कैरियरों की मुखबिरी करने वाला एक अन्य गिरफ्तार:गुजरात से आने वाले व्यापारियों की नकदी लूटने के लिए देता था सूचना, 3.02 करोड़ की लूट का खुलासा

Nov 12, 2026 - 23:36
0
कैश कैरियरों की मुखबिरी करने वाला एक अन्य गिरफ्तार:गुजरात से आने वाले व्यापारियों की नकदी लूटने के लिए देता था सूचना, 3.02 करोड़ की लूट का खुलासा
लखनऊ में गुजरात से आने वाले मसाला और कैश ट्रांसफर कारोबारियों के कैश कैरियरों की रेकी कर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के एक और सदस्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी अमृतलाल पाल गिरोह के लिए मुखबिरी करता था। वह कैश कैरियरों के आने-जाने का समय, रास्ते, ठिकाने और उनके वाहनों के नंबर की जानकारी गिरोह के सदस्यों को देता था। उसकी सूचना पर गिरोह ने लखनऊ में चार बड़ी लूट की वारदातों को अंजाम दिया, जिनमें करीब 3.02 करोड़ रुपये लूटे गए। एसटीएफ ने गुरुवार को महेशगंज प्रतापगढ़ निवासी अमृतलाल पाल को गोमतीनगर के ग्वारी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। वह गोमतीनगर थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था। इससे पहले एसटीएफ 7 और 8 नवंबर को गोमतीनगर क्षेत्र से गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। उनके पास से 48.45 लाख रुपये की लूटी गई नकदी, अवैध असलहे, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल वाहन और लूटे गए दस्तावेज बरामद हुए थे। ऑटो चलाने के दौरान जुटाई थी कैरियरों की जानकारी पूछताछ में अमृतलाल ने बताया कि वह पहले गुजरात से लखनऊ आने वाले व्यापारियों के कैश कैरियरों को अपने ऑटो से लाने और ले जाने का काम करता था। इस दौरान उसे कैश कैरियरों के ठिकानों, उनके आने-जाने के समय, रास्तों और स्कूटी समेत दूसरे वाहनों के नंबर की जानकारी हो गई थी। ज्यादा पैसा कमाने के लालच में उसने कैश कैरियरों को लूटने की योजना बनाई। इसके लिए उसकी मुलाकात सौरभ यादव और दिनेश चंद्र यादव से हुई। तीनों ने मिलकर गिरोह बनाया और वारदातों की साजिश रची। अमृतलाल ने गिरोह के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि कैश का लेनदेन हवाला या बिना लिखा-पढ़ी के होता है। ऐसे में लूट होने पर व्यापारी पुलिस में शिकायत नहीं करेंगे। चार वारदातों में करोड़ों की लूट एसटीएफ के मुताबिक, अमृतलाल की मुखबिरी पर गिरोह ने लखनऊ में चार बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। 2 मई 2026: विभूतिखंड के विराजखंड में 22 लाख रुपये लूटे। 3 जुलाई 2026: गोमतीनगर के विराट मार्केट में 45 लाख रुपये की लूट की। 3 सितंबर 2026: मेयो अस्पताल के पास 80 लाख रुपये लूटे। 24 अक्टूबर 2026: आशियाना क्षेत्र में 1.55 करोड़ रुपये की लूट की। इन चारों वारदातों में कुल 3.02 करोड़ रुपये लूटे गए। इसके अलावा गिरोह ने शहर के कई चौराहों पर कैश कैरियरों को लूटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और भीड़भाड़ के कारण सफल नहीं हो सके। हर लूट में मिलता था हिस्सा अमृतलाल कैश कैरियरों की लोकेशन, उनके निकलने का समय और नकदी की जानकारी गिरोह तक पहुंचाता था। इसके बदले उसे हर सफल लूट की रकम में से हिस्सा मिलता था। एसटीएफ अब गिरोह के अन्य सदस्यों और लूट की रकम के बंटवारे से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User