कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर पलटवार:बोले- सोनिया गांधी की 577 पन्नों की किताब खरीदकर पढ़ें, फिर बयान दें

Nov 12, 2026 - 23:53
0
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पर पलटवार:बोले- सोनिया गांधी की 577 पन्नों की किताब खरीदकर पढ़ें, फिर बयान दें
संतकबीरनगर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले सोनिया गांधी की 577 पन्नों की किताब खरीदकर पढ़ें, फिर उस पर बयान दें। अभिषेक दत्त ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस कार्यालय से जो पर्चा छपकर आता है, भाजपा नेता वही बातें दोहराने लगते हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी की किताब आने के बाद भाजपा नेताओं के बयानों से इंडिया शाइनिंग अभियान की याद आ रही है। उन्होंने कहा कि उस समय भी भाजपा ने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया था। उनके मुताबिक, अब भी जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही है। अभिषेक दत्त ने बृजेश पाठक से कहा कि पहले किताब खरीदें और पढ़ें। इसके बाद किताब के साथ अपनी तस्वीर दिखाकर बयान दें। संतकबीरनगर दौरे के दौरान अभिषेक दत्त ने होटल सोनी में पूर्वांचल के नौ जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों और दो शहर अध्यक्षों के साथ संगठन की बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने नौ जिलों के जिलाध्यक्षों से अलग-अलग मुलाकात की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की स्थिति और मजबूत दावेदारों के नामों पर उनकी राय जानी। बैठक में चुनावी रणनीति बनाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय, सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष कार्य सोहेल, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, देवरिया के जिलाध्यक्ष रोशनमल, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद बाग, गोरखपुर नगर अध्यक्ष महादेव, रवि निषाद और बस्ती के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अभिषेक दत्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव के मूड में है। आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद्र पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त का जोरदार स्वागत किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User