कामधेनु शक्तिपीठ में कथा का शुभारंभ:स्वामी विनय महाराज बोले- भागवत कथा के श्रवण से परिवार में सुख-समृद्धि आती है

Sep 28, 2026 - 09:46
0
कामधेनु शक्तिपीठ में कथा का शुभारंभ:स्वामी विनय महाराज बोले- भागवत कथा के श्रवण से परिवार में सुख-समृद्धि आती है
गोरखपुर में कामधेनु शक्तिपीठ की ओर से रविवार को किराना अतिथि भवन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत देवी-देवताओं के पूजन से हुई। इसके बाद स्वामी का माल्यार्पण कर आरती की गई। साध्वी स्नेहा शर्मा के माता-पिता की स्मृति में पांच विभूतियों को व्यासपीठ से सम्मानित किया गया। इनमें पत्रकारिता के क्षेत्र में संजय श्रीवास्तव, शिक्षा में क्षत्रिय रतन सिंह, साहित्य में नवीन कुमार दुबे, स्वास्थ्य में डॉ. एपी त्रिपाठी और समाजसेवा में बबुआ भाई शामिल रहे। व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए स्वामी डॉ. विनय जी महाराज ने पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोकर्ण और धुंधकारी की कथा सुनाते हुए बताया कि भागवत कथा के श्रवण से धुंधकारी को मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से घर में सुख-समृद्धि और परिवार का सर्वांगीण विकास होता है। आरती के बाद हुआ प्रसाद वितरण कथा के समापन पर श्रीमद्भागवत भगवान की आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में बलराम अग्रवाल, सुरेश सुद्रानिया, प्रभु दयाल कमलापुरी, सोनू मिश्रा, प्रवीण पांडेय, राघवेंद्र श्रीवास्तव, नरेंद्र जायसवाल, आशीष शर्मा, राजीव पांडेय, विनय कुमार दुबे, शुभकरण विश्वकर्मा और अनिल शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User