कांग्रेस 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षक मार्च निकालेगी:हापुड़ में राष्ट्रीय सचिव बोले- वोटों का हनन रोकने के लिए देशभर में मार्च निकाला जा रहा
हापुड़ में कांग्रेस ने 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाले संविधान रक्षक मार्च और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय सचिव शुक्रवार करीब 2 बजे हापुड़ पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों उनका फूल-मालाओं और पटका पहनाकर स्वागत किया। कांग्रेस नेता सचिन चौधरी भी बैठक में शामिल हुए। राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजीव आर्य ने मार्च की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा की और उनके सुझाव लिए। संजीव आर्य ने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षक मार्च निकाला जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वोटों का हनन रोकने के लिए देशभर में मार्च निकाला जा रहा है। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि लखनऊ में होने वाले मार्च में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बराबर भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के वोटों का हनन न हो और उनके मताधिकार की रक्षा की जा सके, इसी उद्देश्य से देश के प्रत्येक राज्य में संविधान रक्षक मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। बैठक में पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, गढ़ नगर अध्यक्ष मुकेश कौशिक, रश्मि चौधरी, डॉ. शोएब, डॉ. फराहीम, विनोद शर्मा, इकबाल प्रधान, मोहम्मद नफीस, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, राहुल शर्मा, बिजेंद्र त्यागी, सुशांत सिंह, प्रवीण शर्मा, निसार पठान, शहजाद, सविता गौतम, अनीता रानी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)