कांग्रेस ने 125 सीटें मांगी, अखिलेश 26 पर तैयार:यूपी में शीट शेयर पर खींचतान जारी, दूसरे दौर की दिल्ली में आज फिर बातचीत होगी

Nov 24, 2026 - 12:47
0
कांग्रेस ने 125 सीटें मांगी, अखिलेश 26 पर तैयार:यूपी में शीट शेयर पर खींचतान जारी, दूसरे दौर की दिल्ली में आज फिर बातचीत होगी
यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच शीट शेयरिंग में पेंच फंसता नजर आ रहा है। सपा ने कांग्रेस को यूपी की 403 विधानसभा में सिर्फ 26 की लिस्ट सौंपी है। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा- बैठक में जो कहना था, वो कल (सोमवार) कहा था। मैंने उनको 26 सीटें बता दी हैं, जहां से वो अपने उम्मीदवार उतार सकते हैं। आज फिर इस पर बात होगी। सपा नेता राजीव राय ने भी 26 सीटों की बात दोहराई। उन्होंने कहा- 26 सीटों पर हम चर्चा करेंगे। हमने उनको एक लिस्ट सौंप दी है। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सीटें मांगने और सहयोग में फर्क होता है। गठबंधन में मांगना नहीं होता है। आपसी सहयोग होता है। दरअसल, कांग्रेस ने सपा से यूपी में 125 सीटें मांगी हैं। लेकिन, सपा इतनी सीट देनें को तैयार नहीं है। फिलहाल, सीट शेयरिंग को लेकर दूसरी मीटिंग सांसद प्रमोद तिवारी के घर पर हो रही है। सपा की ओर से सिर्फ 26 सीटों की दी गई है सूची सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि सपा ने कांग्रेस को यूपी की जिन 26 विधानसभा सीटों की पेशकश की है, उनमें 2022 में कांग्रेस की जीती हुई 2 और दूसरे नंबर पर रही 4 सीटें शामिल हैं। 26 विधानसभा सीटों के नाम जानिए

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User