बरेली में किसान की जमीन कब्जा करने की कोशिश:अधिकारियों से की शिकायत, विपक्षियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Nov 24, 2026 - 12:47
0
बरेली में किसान की जमीन कब्जा करने की कोशिश:अधिकारियों से की शिकायत, विपक्षियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बरेली के मीरगंज क्षेत्र में कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। किसान फूल चन्द ने कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जे की कोशिश, गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम से शिकायत देकर प्रशासन से मदद मांगी। थाना शाही क्षेत्र के ग्राम सेवाज्वालापुर निवासी फूल चन्द पुत्र रोशन लाल ने एसडीएम निधि शुक्ला को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम बफरी अब्दुलनवीपुर में गाटा संख्या 520ख पर उनकी 0.3160 हेक्टेयर कृषि भूमि है। इसमें से करीब सवा पांच बीघा जमीन लेखपाल ने नापकर उन्हें दी थी। किसान के मुताबिक, इस जमीन पर उनका कब्जा है। फूल चन्द का आरोप है कि 13 नवंबर 2026 को शाम करीब चार बजे वह खेत पर गए थे। इसी दौरान गांव के शंकर लाल पुत्र मैकू, हरी शंकर और उनकी माता ने जमीन पर कब्जे की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और मारपीट करने पर आमादा हो गए। किसान के मुताबिक, शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षियों ने जान से मारने की धमकी दी। फूल चन्द ने मांग की है कि क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई जाए। साथ ही गाटा संख्या 520ख की कृषि भूमि पर उनका कब्जा सुनिश्चित कराया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User