पंजाब में BJP+अकाली गठबंधन का ऐलान आज:शाह और सुखबीर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे; भाजपा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

Nov 24, 2026 - 11:41
0
पंजाब में BJP+अकाली गठबंधन का ऐलान आज:शाह और सुखबीर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे; भाजपा ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगी
पंजाब में भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन फाइनल हो गया है। इसकी घोषणा दोपहर 1 बजे होगी। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल मौजूद रहेंगे। सोर्सेज के मुताबिक पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से भाजपा 40 से 45 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं अकाली दल इस बार भी बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। अकाली दल 72 से 77 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन पंजाब की राजनीति के लिए अहम है। अकाली दल के सीनियर नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि पंजाब के लिए यह अलायंस बेहद जरूरी है। कृषि कानूनों को लेकर टूटा था गठबंधन पंजाब में अकाली दल और भाजपा के बीच 1996 में गठबंधन हुआ था। इसके बाद दोनों पार्टियों ने मिलकर 1997, 2007 और 2012 में सरकार बनाई। हालांकि करीब 24 साल बाद साल 2020 में यह गठबंधन टूट गया। गठबंधन टूटने की बड़ी वजह तीन कृषि कानून और किसान आंदोलन थे। पंजाब के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। किसानों को डर था कि MSP और मंडी व्यवस्था कमजोर हो जाएगी। पहले अकाली दल कानून के समर्थन में था लेकिन आंदोलन के बाद अकाली दल पर किसानों का साथ देने का दबाव बढ़ गया। इसके बाद हरसिमरत कौर बादल ने 17 सितंबर 2020 को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। 26 सितंबर 2020 को अकाली दल ने NDA से गठबंधन तोड़ दिया। बिना गठबंधन पिछले चुनाव में 5 सीटों पर सिमटे थे दोनों दल गठबंधन टूटने के बाद दोनों पार्टियों ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा। विधानसभा की कुल 117 सीटों में अकाली दल ने 97 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 3 सीटें जीतीं। वहीं भाजपा ने 73 सीटों पर चुनाव लड़कर 2 सीटें हासिल कीं। इस तरह दोनों पार्टियों को मिलाकर सिर्फ 5 सीटें मिलीं। गठबंधन में रहते 3 बार सरकार बनाने वाली पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ने पर सीटों के दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सकी। भाजपा सिर्फ 23 सीटों पर लड़ती थी चुनाव अकाली दल और भाजपा के बीच 1997 से लेकर 2027 के विधानसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा एक जैसा रहा। इसमें पंजाब की कुल 117 सीटों में से अकाली दल 94 सीटों पर चुनाव लड़ता था। वहीं भाजपा सिर्फ 23 सीटों पर चुनाव लड़ती रही। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User