रामपुर में हादसे के 14 घंटे बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं:परिजन कर रहे इंतजार, ओवरब्रिज से बोलेरो गिरने से गई थी 4 की जान

Nov 24, 2026 - 12:30
0
रामपुर में हादसे के 14 घंटे बाद भी पोस्टमॉर्टम नहीं:परिजन कर रहे इंतजार, ओवरब्रिज से बोलेरो गिरने से गई थी 4 की जान
/9सोमवार की रात करीब 8 बजे रामपुर के दिल्ली लखनऊ हाईवे-24 के ओवर ब्रिज से नीचे गिरी बोलोरो न्यू कर सवार 4 लोगों की मौत के 14 घंटे बीत गए। लेकिन पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हुई। मृतकों के परिवार के लोग परेशान हैं। उन्होंने जिला अस्पताल की मॉर्चरी में सोमवार की सुबह 10:00 बजे बताया कि रामपुर प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाए। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने कहा कि संबंधित पुलिस अफसर को निर्देश दिया है जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी। मृतकों के बारे में जानिए सुनील (35) लकड़ी कारोबारी थे। सीतापुर के बिस्वा निवासी थे। घर में अब तीन बच्चे हैं। बेटी अंशिका (15), अंश (14) और नित्या (7) है। मां और पत्नी हाउस वाइफ हैं। सुनील घर के इकलौते कमाने वाले थे। सुनील तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। दो भाई मन्नू और सुजीत मजदूरी करते हैं। मृतक अभिषेक (24) के पिता धीरज शुक्ला ने बताया कि बेटा अभिषेक GST अधिवक्ता था। लखनऊ हाई कोर्ट में एक साल से सेवा दे रहे थे। वहां पिता की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। अभिषेक तीन बहनों में दूसरे नम्बर के थे। मृतक निलेश (25) के पिता प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटा LLB का फॉर्म डाल चुका था। दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। निलेश के पिता बिस्वा में वकालत करते हैं। वहीं, रामजीवन यादव मृतक उम्र 23 बिस्वा नगर पालिका में सफाई कर्मी थे, मृतक आठ बहिन भाइयों में तीसरे नम्बर के थे। पिता की मौत हो चुकी है।रामजीवन यादव की गर्भवती पत्नी और परिवार के लोगों का रो रो का बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User