पंजाब में BJP-अकाली दल का गठबंधन तय! 2027 चुनाव से पहले आज होगा बड़ा ऐलान!

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन का ऐलान आज होगा। अमित शाह, नितिन नवीन और सुखबीर बादल संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

Nov 24, 2026 - 11:31
0
पंजाब में BJP-अकाली दल का गठबंधन तय! 2027 चुनाव से पहले आज होगा बड़ा ऐलान!

दि राइजिंग न्यूज़ | पंजाब | 24 नवंबर 2026

पंजाब की राजनीति में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच एक बार फिर गठबंधन होने जा रहा है। दोनों दलों के बीच गठबंधन का औपचारिक ऐलान आज किया जाएगा। इस घोषणा पर पंजाब की राजनीति में सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

गठबंधन के ऐलान के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राजनीतिक रणनीति और गठबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर सकते हैं।

वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा और अकाली दल का साथ आना राज्य की सियासत में अहम बदलाव माना जा रहा है। गठबंधन के ऐलान के बाद दोनों दलों की चुनावी तैयारियों और सीटों के बंटवारे को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User