भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बसपा में शामिल होंगे:ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह 26 नवंबर को अमेठी में लेंगे सदस्यता
विधानसभा चुनाव के पहले अमेठी में भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और भादर ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह पप्पू 26 नवंबर को बसपा का दामन थामने जा रहे हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल अमेठी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।
कार्यक्रम का आयोजन भादर ब्लाक प्रमुख के स्कूल पर सुबह 11:00 बजे किया जाएगा।बताया जा रहा है कि प्रवीण सिंह पप्पू अमेठी विधानसभा से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं और पार्टी से टिकट भी मांग रहे थे लेकिन पार्टी की तरफ से कोई हरी झंडी न मिलने के बाद पार्टी से नाराज होकर प्रवीण सिंह पप्पू बसपा का दामन थामने जा रहे हैं।
प्रवीण सिंह पप्पू जिले के भाजपा नेताओं में बड़ा चेहरा है और उनके बसपा में जाने पर कहीं ना कहीं अमेठी में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है।
अमेठी की राजनीति में इस समय सबसे बड़ी चर्चा प्रवीण सिंह पप्पू के पार्टी बदलने की हो रही है।भादर के ब्लॉक प्रमुख और भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह पप्पू लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे।संगठन में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है और भादर क्षेत्र में उनका अपना एक बड़ा जनाधार है।
प्रवीण सिंह पप्पू काफी समय से अमेठी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।उन्होंने पार्टी के बड़े नेताओं के सामने अपनी दावेदारी भी रखी थी। लेकिन पार्टी की तरफ से उन्हें टिकट को लेकर कोई आश्वासन नहीं मिला।इसी नाराजगी के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ने का मन बना लिया।
अब 26 नवंबर को भादर में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल खुद अमेठी पहुंचकर प्रवीण सिंह पप्पू को बसपा की सदस्यता दिलाएंगे
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रवीण सिंह पप्पू के बसपा में जाने से अमेठी विधानसभा का समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा। बसपा को जहां एक मजबूत और जमीनी नेता मिलेगा,वहीं भाजपा को भादर क्षेत्र में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)