रामगोपाल यादव ने मंदिर जाने पर योगी से सवाल किया:कहा- भगवान कण-कण में हैं, अखिलेश के मंदिर जाने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए

Nov 08, 2026 - 12:49
0
रामगोपाल यादव ने मंदिर जाने पर योगी से सवाल किया:कहा- भगवान कण-कण में हैं, अखिलेश के मंदिर जाने पर राजनीति नहीं होनी चाहिए
सीएम योगी आदित्यनाथ के अखिलेश यादव के चुनाव से पहले मंदिर जाने पर सवाल उठाने वाले बयान पर रामगोपाल यादव ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि योगी जी को शायद पता नहीं है कि भगवान कण-कण में हैं। मंदिर एक प्रतीक है, जहां लोग जाकर अपनी आस्था प्रकट करते हैं। रामगोपाल यादव ने कहा कि अगर अखिलेश यादव मंदिर जा रहे हैं तो इसमें किसी को क्या परेशानी है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को क्यों दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर जाना लोगों की निजी आस्था का विषय है। इसे राजनीति से जोड़ना उचित नहीं है। इटावा के सैफई में दीपावली के मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है। पहले लोग दिवाली पर सोने-चांदी के सिक्के और दूसरी कीमती चीजें खरीदते थे, लेकिन अब ऐसा करना मुश्किल हो गया है। इसका असर बाजारों में भी दिख रहा है और पहले के मुकाबले भीड़ कम हो गई है। रविवार को दीपावली पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सैफई स्थित उनके आवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रामगोपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में महंगाई के साथ मंदिर जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर भी जवाब दिया। पहले सोने-चांदी के सिक्के खरीदते थे लोग रामगोपाल यादव ने कहा कि दीपावली पर पहले लोग सोने-चांदी के सिक्के और दूसरी कीमती चीजें खरीदते थे। अब महंगाई के कारण आम लोगों के लिए ऐसा करना मुश्किल हो गया है। बाजारों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। पहले जैसी खरीदारी और भीड़ अब नजर नहीं आती। दीपावली पर अखिलेश और शिवपाल ने की मुलाकात रविवार को सबसे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई स्थित रामगोपाल यादव के आवास पहुंचे। इसके बाद शिवपाल सिंह यादव ने भी उनसे मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रामगोपाल यादव ने देश और प्रदेशवासियों को त्योहार की बधाई देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User