कानपुर में 12th की छात्रा का शव फंदे पर मिला:दुपट्टे को लेकर बड़ी बहन से हुआ था झगड़ा, पोल फैक्ट्री के कमरे में मिली बॉडी
कानपुर में दुपट्टे को लेकर बड़ी बहन से हुए विवाद के बाद 17 साल की इंटरमीडिएट छात्रा का शव फंदे पर लटका मिला। शव महाराजपुर के सरसौल स्थित विद्युत विभाग की पोल फैक्ट्री के कमरे में मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दुपट्टे को लेकर बहन से हुई थी कहासुनी महाराजपुर के नगरा निवासी जगरूप प्रजापति खेती-किसानी करते हैं। उनकी पांच बेटियां और एक बेटा है। सबसे छोटी बेटी खुशी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन खुशी ने बड़ी बहन रंजना से दुपट्टा मांगा था। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद खुशी पोल फैक्ट्री परिसर के कमरे में चली गई। कुछ देर बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजनों ने खुशी को फंदे से नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे सरसौल सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मां चंद्रकली का रो-रोकर बुरा हाल है। फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)