कानपुर में ‘अपना वोट जानें’ कार्यक्रम:मतदान जागरूकता के साथ नशामुक्त भारत अभियान का दिया गया संदेश
कानपुर में मेरा युवा भारत (माय भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जिला युवा अधिकारी भव्या मिश्रा के निर्देशन में दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में ‘अपना वोट जानें’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सरसौल की ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा पैनलिस्ट डॉ. विजय रत्ना तोमर और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय युवा आइकन वैष्णवी गुप्ता व सेवानिवृत्त अपर आयुक्त केसी पांडेय मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्राचार्या प्रो. वंदना निगम, निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा और एनएसएस अधिकारी संगीता सिरोही भी शामिल हुईं। इस दौरान युवा भारत के स्वयंसेवक शिवम शर्मा, अथर्व, अनुकृति, स्वास्तिक, ऋषभ गुप्ता, आकांक्षा शुक्ला और युवा मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद कर मतदान से जुड़े सवालों के जवाब दिए गए। उन्हें मताधिकार के महत्व, सही मतदान प्रक्रिया और लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)