पानी की टोटी को लेकर हुआ झगड़ा, पीट-पीटकर हत्या:सरिया से गला दबाया, बीच-बचाव करने आए कई लोग घायल

Nov 06, 2026 - 11:04
0
पानी की टोटी को लेकर हुआ झगड़ा, पीट-पीटकर हत्या:सरिया से गला दबाया, बीच-बचाव करने आए कई लोग घायल
बाराबंकी में पानी की टोटी को लेकर बच्चों के बीच हुआ विवाद हिंसा में बदल गया। आरोप है कि एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर रज्जू गौतम (48) की हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की है। बीच-बचाव करने आए कई लोग भी घायल हुए हैं। बच्चों के विवाद के बाद पुलिस को दी गई थी सूचना परिजनों के मुताबिक, दिन में बच्चों के बीच पानी की टोटी को लेकर विवाद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोप है कि रात करीब 9 बजे दूसरे पक्ष के लोग शराब के नशे में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर पहुंचे और रज्जू गौतम पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी चोटें आईं। बेटी ने बताया- पिता के गले पर रखी थी लोहे की रॉड रज्जू की 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी गौतम ने बताया कि हमलावरों ने उनके पिता के गले पर लोहे की रॉड रखकर काफी देर तक दबाए रखा। इसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमले में शामिल लोग उनके ही घर-परिवार के सदस्य थे। रज्जू गौतम के तीन बच्चे हैं। इनमें वैष्णवी गौतम (11), ऋतिक गौतम (9) और सौम्या गौतम (7) शामिल हैं। कुछ आरोपी हिरासत में, अन्य फरार पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है। अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User