कानपुर में छठ घाटों की बदहाल स्थिति:कहीं गंदगी तो कहीं सिल्ट का अंबार, पनकी-सीटीआई नहर की 24 घंटे में सफाई के आदेश
कानपुर में छठ पूजा को लेकर घाटों की स्थिति बदहाल बनी हुई है। घाटों की जर्जर स्थिति, आसपास फैली गंदगी के कारण इस साल छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने मंगलवार को पनकी-कल्याणपुर और सीटीआई नहर स्थित छठ पूजा स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों नहरों में गंदगी, सिल्ट और किनारों पर सफाई की स्थिति देखकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने के निर्देश दिए। पनकी-कल्याणपुर नहर में पानी बंद होने के बाद दोनों किनारों पर गंदगी मिली। इस पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने 24 घंटे के अंदर सफाई कराने को कहा।
पनकी नहर में 24 घंटे में हटेगी गंदगी नगर आयुक्त ने सबसे पहले पनकी-कल्याणपुर स्थित नहर के किनारे बने छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया। यहां विधायक सुरेंद्र मैथानी ने व्रती महिलाओं की सुविधा के लिए नहर के दूसरी ओर नई सीढ़ियां बनवाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान महिलाएं पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देती हैं। ऐसे में दूसरी ओर भी सीढ़ियां बनने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि पूजा में अब कम समय बचा है, इसलिए तत्काल सीढ़ियों का निर्माण कराना संभव नहीं है। उन्होंने जोनल अभियंता-6 को नई सीढ़ियों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि छठ पूजा के बाद इसका निर्माण कराया जा सके। पनकी-कल्याणपुर में नहर किनारे गंदगी का अंबार निरीक्षण के दौरान नहर में पानी बंद होने के कारण तलहटी और दोनों किनारों पर काफी गंदगी जमा मिली। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए जेसीबी और टीएमएक्स-20 मशीनों की मदद से 24 घंटे के अंदर सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूजा से पहले नहर और उसके आसपास का क्षेत्र साफ होना चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। रात में पूजा के लिए लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट पनकी-कल्याणपुर छठ पूजा स्थल पर वार्ड-23 के पार्षद रामनारायण ने रात में अंधेरा रहने की समस्या उठाई। इस पर नगर आयुक्त ने प्रभारी अधिकारी मार्ग प्रकाश को दो हाईमास्ट लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद रामनारायण, जोनल अभियंता आरके सिंह, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी विजय शंकर शुक्ला, केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी सहित अन्य मौजूद रहे। सीटीआई नहर में चलेगा सफाई अभियान इसके बाद नगर आयुक्त ने सीटीआई नहर स्थित छठ पूजा स्थल का निरीक्षण किया और पहले दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की। यहां सिंचाई विभाग की ओर से रिटेनिंग वॉल का निर्माण कराया गया है, लेकिन कई स्थानों पर अब तक सिल्ट नहीं हटाई गई है। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि अगर सिंचाई विभाग की ओर से सफाई में लापरवाही की जाती है तो नगर निगम अपने संसाधनों से नहर के अंदर सफाई कराएगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम की फॉसी मशीन से नहर से निकाली गई फ्लोटिंग सामग्री सड़क किनारे पड़ी मिली। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और जोनल अभियंता-5 को तत्काल इसे हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोनल स्वास्थ्य अधिकारी-5 को नहर के दोनों किनारों पर विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा। इसमें मुख्य पूजा स्थल के साथ सड़क के दूसरी ओर स्थित नहर के किनारों की सफाई भी शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)