कानपुर में धार्मिक कार्यक्रम:8 नवंबर को काली पूजा, एबी विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेंगे उपहार

Nov 06, 2026 - 07:30
0
कानपुर में धार्मिक कार्यक्रम:8 नवंबर को काली पूजा, एबी विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेंगे उपहार
सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था उत्सारन के तत्वावधान में 8 नवंबर को स्थानीय अंध विद्यालय के अश्मि सभागार में काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या पर प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में विधि-विधान से पूजन, पुष्पांजलि, भोग वितरण और श्यामा संगीत के कार्यक्रम होंगे। संस्था की ओर से सामाजिक सरोकारों के तहत 'दूसरों के त्योहार को भी सुखमय बनाएं' अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत स्थानीय एबी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को उपहार वितरित किए जाएंगे। संस्था का उद्देश्य त्योहारों की खुशियां समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है। आयोजन में मृदुल घोष विश्वास, केशव चक्रबर्ती, अमिताभ बासु, इंद्रजीत, सत्यजीत, रंजन, मृणमय और पुलक भट्टाचार्य सक्रिय रूप से भागीदारी करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User