कानपुर पुल की मरम्मत से पुरवा मार्ग पर लगा जाम:उन्नाव में घंटों रेंगते रहे वाहन, मिर्री चौराहे पर चारों तरफ से फंसे वाहन
उन्नाव में कानपुर पुल की मरम्मत के चलते पुरवा मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सोमवार शाम चार बजे पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्री चौराहे पर भीषण जाम लग गया। वाहनों की कतारें करीब दो किलोमीटर तक फैल गईं। पुरवा-मौरावां और सोहरामऊ-पाटन मार्ग पर वाहन घंटों रेंगते रहे। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और नगरवासियों को परेशानी हुई। चारों तरफ से पहुंचे वाहन, चौराहे पर फंसे पुल की मरम्मत के कारण वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है। पुरवा से गुजरने वाले वाहनों का दबाव मिर्री चौराहे पर भी बढ़ा है। सोमवार को चारों तरफ से वाहन चौराहे पर पहुंचे तो छोटे-बड़े वाहन एक-दूसरे के सामने फंस गए। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस की कम तैनाती से बढ़ रही परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर पर्याप्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगाई जा रही है। अलग-अलग रास्तों से आने वाले वाहनों को व्यवस्थित तरीके से निकालने की व्यवस्था भी नहीं है। इसके चलते यहां अक्सर जाम लगता है। जाम के कारण सड़क किनारे दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ा। स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हुई, जबकि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। लोगों का कहना है कि यातायात व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो पुल की मरम्मत पूरी होने तक जाम की समस्या और बढ़ सकती है। CO ट्रैफिक प्रदीप ने बताया कि जाम खुलवाया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)