कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, मां-बेटे घायल:हापुड़ के ततारपुर गोल चक्कर पर हादसा, CCTV में कैद हुई घटना
हापुड़ के कोतवाली देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे का CCTV फूटेज भी सामने आया है। ततारपुर गोल चक्कर पर हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 11:45 बजे ततारपुर गोल चक्कर पर टाटा टियागो कार और डिलक्स बाइक की टक्कर हुई। कार श्वेता चला रही थीं। वह मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र के मंसूरी गांव की रहने वाली हैं। वहीं, बाइक पर कुलदीप कुमार (40) पुत्र रमेश चंद और उनकी मां कृष्णा देवी (59) पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद सवार थीं। दोनों गाजियाबाद जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के सीकरी खुर्द गांव के रहने वाले हैं। हादसे में मां-बेटे को चोटें आईं। पुलिस ने दोनों को देवनंदनी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस कर रही हादसे की जांच थाना प्रभारी पारस मलिक के मुताबिक, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच हो रही है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)