मऊ के सरया गोआश्रय में गोवर्धन पूजा:भाजपा नेता रामसरन चौहान ने दिया गौसेवा का संदेश, विधि-विधान से हुई आरती

Nov 10, 2026 - 13:09
0
मऊ के सरया गोआश्रय में गोवर्धन पूजा:भाजपा नेता रामसरन चौहान ने दिया गौसेवा का संदेश, विधि-विधान से हुई आरती
मऊ में मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के अस्थायी गोआश्रय स्थल सरया में मंगलवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान गाय के गोबर और आटे से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर गौ माता के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद आरती की गई। आयोजकों ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा यह पर्व गौ माता के प्रति श्रद्धा, संरक्षण और सेवा का संदेश देता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसरन चौहान ने गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गौ माता की सेवा और संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर राजकीय पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट श्याम सुंदर सोनकर, ग्राम विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष नौशाद अहमद, अमन, प्रमिला, जिसमेला देवी, मां भगवती देवी, जतन साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User