कमला रेजीडेंसी में गोवर्धन पूजा:अन्नकूट का भोग लगाकर श्रद्धालुओं ने बांटा प्रसाद, सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
लखनऊ में जानकीपुरम विस्तार स्थित मिर्जापुर की कमला रेजीडेंसी में गोवर्धन पूजा के अवसर पर अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने उत्साह के साथ भगवान गोवर्धन का पूजन किया। पूजा के लिए परिसर में व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद भगवान को अन्नकूट का भोग लगाया गया और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में सोसाइटी के परिवारों की भागीदारी रही। गोवर्धन पूजा के अवसर पर परिसर में धार्मिक माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)