कार में 4 हजार का पेट्रोल भरवाकर बदमाश फरार, VIDEO:लखनऊ में सेल्समैन को 500 मीटर तक घसीटा, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
लखनऊ में एक पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाश टंकी फुल करवाने के बाद पैसे दिए बिना फरार हो गए। कार सवारों ने सेल्समैन को 500 मीटर तक घसीट ले गए। इसके बाद उसे धक्का देकर भाग निकले। सेल्समैन को सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आई है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर रोड रविवार तड़के 4 बजे की है। मामले में पेट्रोल पंप संचालक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से गाड़ी की नंबर से पहचान कर जांच कर रही है। देखिए 3 तस्वीरें… पेमेंट करने का झांसा देकर बातों में उलझाया घटना रविवार तड़के करीब 4:19 बजे की है। पंप के नोजल नंबर-5 पर काले रंग की एक कार आकर रुकी। कार सवार ने करीब 4 हजार रुपए का पेट्रोल भरवाया। इसके बाद जब कर्मचारी सत्यनाम ने भुगतान मांगा तो कार सवार ने पेमेंट करने का झांसा देकर उसे बातों में उलझा लिया। स्वाइप मशीन लेकर खिड़की पर पहुंचा था कर्मचारी पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज के मुताबिक, कर्मचारी सत्यनाम स्वाइप मशीन लेकर कार की ड्राइवर साइड वाली खिड़की के पास पहुंचा। करीब 4:21 बजे उसने भुगतान लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तभी चालक ने अचानक कार दौड़ा दी। कार की रफ्तार बढ़ते ही सत्यनाम खुद को बचाने और गाड़ी रोकने की कोशिश में खिड़की से लटक गया। इसके बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी। आरोप है कि कार सवार कर्मचारी को घसीटते हुए पंप से बाहर हाईवे पर करीब 500 मीटर तक ले गए। इसके बाद चलती कार से उसे सड़क पर धक्का देकर आरोपी फरार हो गए। लहूलुहान हालत में सड़क पर मिला कर्मचारी कार के पीछे दौड़े पंप के अन्य कर्मचारियों को कुछ दूरी पर सत्यनाम सड़क पर लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिला। साथी कर्मचारियों ने आनन-फानन उसे गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर ने गोसाईंगंज थाने में तहरीर देकर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पेट्रोल पंप पर लगे दो अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों में वारदात रिकॉर्ड हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही सुल्तानपुर रोड और हाईवे पर लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ………………….. ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में दिवाली पर फूट-फूटकर रोए होमगार्ड अभ्यर्थी:सिर पर कफन बांधा; जमीन पर लेटे, पुलिस ने घसीटकर वैन में भरा यूपी होमगार्ड भर्ती-2025 के अभ्यर्थियों ने रविवार को लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान कई अभ्यर्थी फूट-फूटकर रोने लगे। उनका कहना था कि भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट बिना वेटिंग लिस्ट के जारी किया गया है। अगर वेटिंग लिस्ट जारी नहीं हुई तो भर्ती में आवेदन करने वाले कई अभ्यर्थी ओवरएज हो जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)