कार्तिक मेले के लिए 21 से 25 नवंबर तक डायवर्जन:भारी वाहनों को गंगा एक्सप्रेस-वे से भेजेंगे, जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो सकती है
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान यातायात संभालने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। भारी और मालवाहक वाहनों के लिए यह व्यवस्था 21 नवंबर दोपहर 12 बजे से 25 नवंबर शाम 8 बजे तक रहेगी। जरूरत पड़ने पर हल्के वाहनों को भी दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। उनके लिए व्यवस्था 22 नवंबर सुबह 8 बजे से 25 नवंबर शाम 8 बजे तक लागू रहेगी। अलग अलग मार्गों के लिए अलग अलग प्लान यातायात पुलिस के मुताबिक, 23 और 24 नवंबर को श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने या जाम लगने पर कुछ समय के लिए जीरो ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा सकती है। दिल्ली और गाजियाबाद से अमरोहा जाने वाले भारी वाहनों को हापुड़ से सिम्भावली कट के रास्ते गंगा एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। ये वाहन मेरठ के 32.5 किलोमीटर माइलस्टोन से यू-टर्न लेकर हसनपुर गवां या सम्भल कट से आगे जाएंगे। गजरौला और अमरोहा से दिल्ली, गाजियाबाद व हापुड़ आने वाले मालवाहक वाहन हसनपुर गवां कट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगे। वे सिम्भावली कट से एनएच-9 पर निकलेंगे। मुरादाबाद से दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले भारी वाहनों को चन्दौसी और सम्भल कट से गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते सिम्भावली पहुंचना होगा। इसके बाद वे एनएच-9 से आगे जाएंगे। मेरठ और किठौर से गढ़मुक्तेश्वर, स्याना व मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन किठौर से टियाला, ततारपुर और सिम्भावली कट होकर निकलेंगे। दिल्ली, गाजियाबाद और हापुड़ से अमरोहा, गजरौला, मुरादाबाद, बरेली व रामपुर जाने वाले हल्के वाहनों को सिम्भावली कट के खुडलिया अंडरपास से गंगा एक्सप्रेस-वे पर भेजा जाएगा। यहां से वे हसनपुर गवां या सम्भल कट के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। मुरादाबाद से दिल्ली और गाजियाबाद जाने वाले हल्के वाहन चन्दौसी, सम्भल कट और एक्सप्रेस-वे से सिम्भावली पहुंचेंगे। गजरौला से आने वाले वाहनों को हसनपुर गवां कट से इसी रास्ते पर भेजा जाएगा। एसपी मधुवन सिंह ने वाहन चालकों से तय रास्तों का पालन करने और घर से निकलने से पहले डायवर्जन की जानकारी लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)