यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में नकली दवाओं का कारोबार करने वाले 3 गिरफ्तार, पाउडर, भूसी मिलाकर बनाते थे ब्रांडेड दवाएं

Nov 19, 2026 - 07:24
0
यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में नकली दवाओं का कारोबार करने वाले 3 गिरफ्तार, पाउडर, भूसी मिलाकर बनाते थे ब्रांडेड दवाएं
पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश तक फैले नकली दवाओं के कारोबार का खुलासा हुआ है। एसटीएफ मेरठ यूनिट, एफएसडीए और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बनाई गई नकली दवाओं की खेप बरामद हुई है। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी टाइफाइड, गले-फेफड़ों के संक्रमण, एसिडिटी, नसों के दर्द और मिर्गी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं बना रहे थे। इन्हें तैयार करने में अलग-अलग पाउडर और भूसी का इस्तेमाल किया जा रहा था। ये दवाएं मिलावटी नहीं, बल्कि पूरी तरह नकली थीं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सहारनपुर के चिलकाना निवासी हसीन और वसीम तथा हिमाचल प्रदेश निवासी मोनू उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User