कासगंज में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी के मायके जाने के बाद तनाव में था; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Nov 17, 2026 - 12:45
0
कासगंज में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की:पत्नी के मायके जाने के बाद तनाव में था; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कासगंज के सिढ़पुरा थाना के पिलखुनी गांव में 30 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीती देर रात अजय पाल का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, उनकी पत्नी विनीता मार्च में मायके चली गई थीं। इसके बाद से अजय पाल तनाव में रहने लगे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि अजय पाल सूबेदार के बेटे थे। उनकी शादी वर्ष 2018 में गंजडुंडवारा निवासी राम लडेते की बेटी विनीता से हुई थी। पत्नी के मार्च में मायके जाने के बाद से वह परेशान रहने लगे थे। परिजनों के मुताबिक, इस दौरान उनका शराब का सेवन भी बढ़ गया था। चार छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अजय पाल के चार बच्चे हैं। इनमें सात साल की बेटी सानवी, पांच साल का बेटा कार्तिक, तीन साल की बेटी अनाया और एक साल की सबसे छोटी बेटी शामिल है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस बोली- शुरुआती जांच में आपराधिक घटना के संकेत नहीं थाना अध्यक्ष प्रदीप मलिक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शुरुआती जांच में किसी आपराधिक घटना की आशंका सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User