काशी के घाटों पर स्वच्छता अभियान:बाढ़ का पानी घटने के बाद घाटों पर रखे कूड़ेदान, देव दीपावली से पहले तेज हुई तैयारियां
वाराणसी में देव दीपावली पर्व को लेकर नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से घाटों पर साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और जनजागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी के नेतृत्व में नगर निगम प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि दीपोत्सव के दौरान कूड़ा इधर-उधर न फेंकें और निर्धारित कूड़ेदानों का ही इस्तेमाल करें। काशी के सभी घाटों पर स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूड़ेदान दोबारा स्थापित किए गए हैं। नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें श्रद्धालुओं, पुरोहितों, पूजन सामग्री विक्रेताओं और नाविकों को कूड़ेदान के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। बाढ़ के दौरान कूड़ेदानों को सुरक्षित रख दिया जाता है और जलस्तर घटने पर दोबारा घाटों पर लगाया जाता है। राजेश शुक्ला ने बताया कि 24 नवंबर को होने वाली देव दीपावली को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम और नमामि गंगे की टीमें पूरी तरह मुस्तैद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)