कौशांबी मेडिकल कॉलेज में दो दिन में 22 मोतियाबिंद ऑपरेशन:बुजुर्ग मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया
कौशांबी मेडिकल कॉलेज कौशांबी में दो दिनों (शुक्रवार व शनिवार) के भीतर 22 बुजुर्ग महिला और पुरुष मरीजों के मोतियाबिंद के सफल ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को चश्मे भी वितरित किए गए। इस अभियान के तहत ग्रामीण और जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस अभियान को सफल बनाया गया। उनके निर्देशन में नेत्र रोग विभाग, ऑपरेशन थिएटर और सहयोगी कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया। ऑपरेशन करने वाली चिकित्सकीय टीम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमंत यादव, डॉ. मधुला रंजन और डॉ. अनूप कुमार सिंह शामिल रहे। ऑप्टोमेट्रिस्ट सुभाष चंद्र पांडेय, ओटी स्टाफ और सुमन ने भी सहयोग किया। ऑपरेशन कराने वाले मरीजों की उम्र 55 से 76 वर्ष के बीच रही। अभियान के दौरान एक महिला का मामला विशेष रूप से भावुक करने वाला रहा। उसकी एक आंख बचपन से खराब थी और दूसरी आंख में मोतियाबिंद होने के कारण रोशनी चली गई थी। अन्य महिला का भी सफल ऑपरेशन किया गया सफल ऑपरेशन के बाद उसकी दृष्टि लौट आई। इससे महिला और उसके परिवार में खुशी छा गई। वहीं आर्थराइटिस से पीड़ित एक अन्य महिला का भी सफल ऑपरेशन किया गया। खास बात यह रही कि कुछ मरीजों के परिजनों ने पहले भी मेडिकल कॉलेज में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया था। यहां की बेहतर चिकित्सा सुविधाओं से प्रभावित होकर परिवार के अन्य सदस्यों ने भी यहीं उपचार कराने का फैसला किया।
मरीजों और उनके परिजनों ने चिकित्सकों की कार्यकुशलता और अस्पताल की व्यवस्थाओं की सराहना की। आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने चिकित्सकीय टीम की सराहना करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य गरीब, ग्रामीण और जरूरतमंद लोगों को उनके जनपद में ही आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। आर्थिक अभाव के कारण किसी को उपचार से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)