प्रथम गिरि बने डिबाई विधानसभा आईटी संयोजक:डिजिटल प्रचार को गति देने की तैयारी,भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी
बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से आईटी विभाग जिला बुलंदशहर ने विधानसभा संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसके तहत प्रथम गिरि को विधानसभा डिबाई का संयोजक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। प्रथम गिरि की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यक्षमता पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा का आईटी विभाग सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने में भूमिका निभाता है। विधानसभा डिबाई में आईटी विभाग को सक्रिय बनाने और डिजिटल माध्यमों से संगठन की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करने की जिम्मेदारी अब प्रथम गिरि निभाएंगे। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में डिजिटल प्रचार को गति मिलेगी। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि वह नई जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)