कौशांबी में जवान ने मकान कब्जाने की शिकायत की:सरहद से VIDEO डालकर DM-SP से न्याय मांगा, पिता भी फौजी थे

Nov 27, 2026 - 11:01
0
कौशांबी में जवान ने मकान कब्जाने की शिकायत की:सरहद से VIDEO डालकर DM-SP से न्याय मांगा, पिता भी फौजी थे
कौशांबी में सेना में तैनात एक जवान ने अपने मकान पर कब्जे की शिकायत की है। जवान ने सरहद से वीडियो जारी कर DM और SP से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। उसने स्थानीय पुलिसकर्मी पर शिकायत के संबंध में भेजे गए पत्रों को दबाने और अधिकारियों को गलत रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया है। छह साल से सेना में तैनात हैं प्रखर वीडियो में प्रखर कुमार मिश्रा ने बताया कि वह सराय अकिल थाना क्षेत्र के बसवा गांव के रहने वाले हैं। वह पिछले छह साल से सेना में नौकरी कर रहे हैं। उनके पिता प्रमोद कुमार मिश्रा भी 28 साल सेना में सेवा देने के बाद रिटायर हुए हैं। मकान पर कब्जा करने का आरोप प्रखर के मुताबिक, उन्होंने गांव में एक मकान खरीदा था। इसके बाद वह शहर चले गए और फिर अपनी नौकरी पर लौट गए। वापस आने पर उन्होंने देखा कि तुमलेश मिश्रा, झल्लर मिश्रा और उनके परिवार के लोगों ने मकान पर कब्जा कर लिया है। SI पर शिकायत को नजरअंदाज करने का आरोप प्रखर ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के लिए वह थाने गए थे। आरोप है कि वहां के इंचार्ज SI रघुनाथ सिंह ने उनसे कहा कि यह मामला उनके थाने का नहीं है। प्रखर ने सवाल उठाया कि अगर यह उनके क्षेत्र के थाने का मामला नहीं है तो फिर किसका है। उन्होंने आरोप लगाया कि SP और DM के पास शिकायत भेजने के बाद वहां से आने वाले पत्रों को भी SI रघुनाथ सिंह नजरअंदाज कर देते हैं या दबा देते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी के पास मामले की गलत रिपोर्ट भेजी जाती है। DM और SP से जांच कराने की मांग प्रखर ने DM और SP से मामले की बारीकी से जांच कराने की अपील की है। उन्होंने अधिकारियों से यह पता लगाने की मांग की है कि उनके मकान पर किसने कब्जा किया है और शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User