केशव प्रसाद मौर्य जालौन पहुंचे:भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होंगे, PWD अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार दोपहर 12:30 बजे जालौन पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर जिला मुख्यालय उरई की पुलिस लाइन में उतरा। यहां भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मौर्य भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। पुलिस लाइन से वे सीधे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बैठक में विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। संगठन के पदाधिकारियों के साथ भी करेंगे बैठक इसके बाद डिप्टी सीएम भाजपा पदाधिकारियों और संगठन के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें जिले में पार्टी की गतिविधियों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होगी। इसके बाद वे होटल जागृति रॉयल पहुंचेंगे। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होकर परिवार से मुलाकात करेंगे और नवदंपति को आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन की ओर से तैयारियां की गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)