मथुरा में दो बाइकों की टक्कर में चार घायल:एक बच्चा भी शामिल; इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया
मथुरा में सोमवार रात जमुनापार के धोबी घाट के सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक बाइक सवार सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल बाइक सवार ने बताया कि वह मथुरा से रावल जा रहा था। बाइक पर उसके साथ एक मासूम बच्चा भी था। धोबी घाट के सामने दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों और किसकी लापरवाही से दुर्घटना हुई, इसकी जांच कर रही है।
Think
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)