मिर्जापुर में ताइक्वांडो मुकाबले में पहुंचे 200 खिलाड़ी:विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिले

Nov 03, 2026 - 10:37
0
मिर्जापुर में ताइक्वांडो मुकाबले में पहुंचे 200 खिलाड़ी:विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल मिले
मिर्जापुर के नगर के रतनगंज स्थित गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनपदीय डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इंटरस्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और क्लबों के करीब 200 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष धरम पाल सिंह सरना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद उन्होंने फाइट एरिया में मुकाबले शुरू होने का संकेत देकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों ने माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। एसोसिएशन के सचिव अफसर खान ने उन्हें अंगवस्त्र, बैज और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्लेवे स्कूल, शेमफोर्ड स्कूल, सेंट बीबीएल स्कूल, एसएन स्कूल, सेंट मेरीज स्कूल, कछवा क्रिश्चियन स्कूल, द यूरो किड्स पब्लिक स्कूल, कोरल कॉन्वेंट स्कूल, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, लायंस स्कूल और कमला मेमोरियल स्कूल समेत कई विद्यालयों एवं क्लबों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सचिव अफसर खान ने जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बरनवाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और टी-शर्ट प्रदान किए। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बाहर से आए निर्णायक मंडल, नेशनल रेफरी और पदाधिकारियों को भी अंगवस्त्र, बैज, माला और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अल्ताफ अहमद, करण वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष मोहिद खान, वरिष्ठ उपसचिव अनुराग यादव, उपसचिव आलोक यादव, विनय कुमार चौरसिया, दीपचंद, विवेक कनौजिया समेत अन्य पदाधिकारी, ऑफिशियल, वॉलंटियर और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संतोष कुमार सिंह और एसोसिएशन के सचिव अफसर खान ने संयुक्त रूप से किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User