कर्नाटक CM बोले-बेंगलुरु जो आता है, वो वापस नहीं जाता:आबादी 13% बढ़ी, 12 विधायकों ने यहां दो शादियां कीं; भाजपा बोली- उनका नाम बताएं

Sep 26, 2026 - 00:15
0
कर्नाटक CM बोले-बेंगलुरु जो आता है, वो वापस नहीं जाता:आबादी 13% बढ़ी, 12 विधायकों ने यहां दो शादियां कीं; भाजपा बोली- उनका नाम बताएं
कर्नाटक सीएम डीके शिवकुमार के विधायकों के दो शादियां करने वाले बयान पर विवाद हो गया है। शिवकुमार गुरुवार को विधानसभा में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के कारण बेंगलुरु पर बढ़ते दबाव की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, केम्पेगौड़ा ने बेंगलुरु बनाया। केंगल हनुमंतैया ने विधान सौध बनाया। एसएम कृष्णा ने बेंगलुरु को अंतरराष्ट्रीय शहर बनाया। जो भी शहर आता है, वह यहां से जाता नहीं है। उन्होंने आगे कहा, आप (विधायक) भी जो यहां आते हैं, वापस नहीं जाते। शहर आने वाले सभी लोगों की दो शादियां हैं। ऐसे करीब एक दर्जन लोग हैं। मैं आपको उनकी सूची दे सकता हूं। शिवकुमार के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने नाम सार्वजनिक करने की बात कही। विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने कहा कि अब बेंगलुरु के बाहर से आए हर विधायक पर सवाल खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक बोले- बाहरी लोगों का शक की नजर से देखा जाएगा BJP के विधायक एस सुरेश कुमार ने भी बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि शिवकुमार ने भले ही यह बात मजाक में कही हो, लेकिन विधानसभा के सदन में इस तरह की टिप्पणी उसकी गरिमा नहीं बढ़ाती। उन्होंने कहा, अगर मैं विधानसभा में मौजूद होता तो तुरंत जवाब देता। कुमार ने कहा कि शिवकुमार के बयान से लोगों में जिज्ञासा पैदा हुई है। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री उन विधायकों के नाम बताएं, जिनकी दो शादियां हैं और जो दो परिवारों के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाम नहीं बताए गए तो राज्य के लोग सभी विधायकों को शक की नजर से देख सकते हैं या उनका मजाक उड़ा सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User