करंट से सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी की मौत:समर्सिबल के पास गए थे, गाजीपुर में हादसा
गाजीपुर में स्वास्थ्य विभाग परिसर में बुधवार शाम करीब 4 बजे करंट की चपेट में आने से सीएमओ कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामप्रवेश (50) की मौत हो गई। वह मलेरिया विभाग के पीछे स्थित समर्सिबल के पास गए थे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। समर्सिबल के पास हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरदह क्षेत्र के रहने वाले रामप्रवेश बुधवार शाम मलेरिया विभाग के पीछे स्थित समर्सिबल के पास पेशाब करने गए थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। रामप्रवेश सीएमओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। करंट उतरने की वजह स्पष्ट नहीं घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग परिसर में कर्मचारियों के बीच शोक का माहौल रहा। समर्सिबल में करंट कैसे उतरा, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)