कानपुर के कॉलेज में निःशुल्क मेहंदी शिविर:करवाचौथ पर सजे महिलाओं के हाथ, छात्र-छात्राओं की माताओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
कानपुर में उत्तरीपुरा क्षेत्र के धमनी निवादा स्थित चंद्रवती गेंदनलाल पब्लिक इंटर कॉलेज में करवाचौथ के अवसर पर महिलाओं के लिए निःशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों की माताओं और क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाई गई। शिविर का आयोजन विद्यालय के डायरेक्टर सौरभ कटियार के मार्गदर्शन और प्रधानाचार्या पूजा पांडेय की उपस्थिति में हुआ। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य सहयोगियों ने योगदान दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)