सरदार पटेल जयंती पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी:जिला महामंत्री राजेश यादव मुख्य अतिथि, पटेल के योगदान पर हुई चर्चा
महराजगंज में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान के नेतृत्व में संगोष्ठी हुई। जिला महामंत्री राजेश यादव मुख्य अतिथि थे। किसान मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष हृदय नारायण उपाध्याय और अनुसूचित मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष प्रदीप गौड़ मौजूद थे। कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संगोष्ठी में बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर देशभर के भाजपा कार्यालयों में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर 28 से 31 अक्टूबर तक कार्यक्रम हो रहे हैं। वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की। उनके आदर्शों और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। ओम प्रकाश वर्मा, करुणेश वर्मा, विश्वकर्मा प्रसाद, राजेंद्र पटेल, राधा रमण शुक्ला, मदन राजभर, विनोद प्रजापति, मनमोहन गुप्ता, विजय गौड़, रामचंद्र चौधरी, मार्कण्डेय पांडेय और जगदंबा जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)