गोरखपुर सांसद ने डिप्टी CM आवास पर मनाई करवा चौथ:रवि किशन ने पत्नी को पानी पीला खोला व्रत, कहा- यह प्रेम और समर्पण का पर्व

Oct 29, 2026 - 22:47
0
गोरखपुर सांसद ने डिप्टी CM आवास पर मनाई करवा चौथ:रवि किशन ने पत्नी को पानी पीला खोला व्रत, कहा- यह प्रेम और समर्पण का पर्व
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास पर पत्नी के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया। इस दौरान दोनों नेताओं ने अपनी-अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर उनका निर्जला व्रत खुलवाया। डिप्टी सीएम के घर पर करवा चौथ की पारंपरिक पूजा-अर्चना और पारिवारिक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। पत्नियां सजधज कर छत पर पहुंची। चांद को अर्घ दिया और विधि- विधान से पूजा- अर्चना की। सांसद ने दीं शुभकामनाएं, बताया रिश्तों का आधार इस खास अवसर पर सांसद रवि किशन ने व्रत रखने वाली सभी महिलाओं को करवा चौथ की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ भारतीय परंपरा का ऐसा पावन पर्व है, जो प्रेम, विश्वास, समर्पण और दांपत्य जीवन की मंगलकामना की भावना से जुड़ा है। इसमें महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर अर्घ्य देने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करती हैं। 'बदलते समय में भी कायम है आत्मीयता' रवि किशन ने कहा कि यह पर्व सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परिवारों को आपस में जोड़ने और रिश्तों में सम्मान बढ़ाने का काम करता है। पारंपरिक परिधान, हाथों में रची मेहंदी, सोलह श्रृंगार और सजी हुई पूजा की थाली इस उत्सव को और भी खास बना देती हैं। उन्होंने कहा कि बदलते वक्त के साथ त्यौहार मनाने के तरीके भले बदले हों, लेकिन इससे जुड़ी आत्मीयता और एक-दूसरे के प्रति प्रेम आज भी वैसा ही बना हुआ है। यह पर्व समाज में पारिवारिक संस्कारों और भारतीय संस्कृति की मजबूती को दर्शाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User