कालानमक धान की बिक्री और प्रोसेसिंग की व्यवस्था होगी:डीएम ने कालानमक भवन को शोरूम बनाने के निर्देश दिए

Nov 03, 2026 - 15:50
0
कालानमक धान की बिक्री और प्रोसेसिंग की व्यवस्था होगी:डीएम ने कालानमक भवन को शोरूम बनाने के निर्देश दिए
सिद्धार्थनगर में किसानों को कालानमक धान बेचने और उसकी प्रोसेसिंग कराने में सुविधा मिलेगी। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कालानमक राइस एक्सपोर्ट डेवलपमेंट फाउंडेशन बोर्ड की बैठक में इसकी व्यवस्था पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी मौजूद रहे। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को कालानमक धान की बिक्री में परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने उपज की उचित बिक्री के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। डीएम ने कालानमक भवन को शोरूम के रूप में विकसित करने को भी कहा, ताकि कालानमक चावल को वहां प्रदर्शित और प्रचारित किया जा सके। उपकृषि निदेशक ने बताया कि एफपीओ के जरिए कालानमक धान की प्रोसेसिंग की व्यवस्था होगी। इसके तहत किसानों से धान लेकर उसकी प्रोसेसिंग कराई जाएगी। बैठक में उपकृषि निदेशक राजेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गणेश प्रसाद, संबंधित विभागों के अधिकारी, बोर्ड के सदस्य और अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User