डिप्टी सीएम की सभा में थप्पड़कांड पर सियासत गर्म:MLC मानसिंह यादव बोले- सवाल से डरते हैं तानाशाह, जनता लेगी हिसाब

Nov 03, 2026 - 15:33
0
डिप्टी सीएम की सभा में थप्पड़कांड पर सियासत गर्म:MLC मानसिंह यादव बोले- सवाल से डरते हैं तानाशाह, जनता लेगी हिसाब
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सभा में सोमवार को सवाल पूछने पर दो युवकों को सरेआम थप्पड़ जड़ दिया गया। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (MLC) डॉ. मानसिंह यादव ने सत्ता पक्ष पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि जो समाज, व्यवस्था या सत्ता जनता के तीखे सवालों से खौफ खाती है, वहां तानाशाही अपने पैर पसारने लगती है। थप्पड़बाजी की घटना पर एमएलसी ने बताया कि जस्टिस भुइयां ने हाल ही में कहा था कि जब भी कोई समाज या वर्ग अपने अधिकार के लिए सवाल पूछता है और सत्ता में बैठे लोग उससे डरकर दमन का रास्ता चुनते हैं, तो देश में तानाशाही पनपने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। डिप्टी सीएम की बैठक में जिस तरह से जनहित के मुद्दों पर बात करने वाले युवकों को प्रताड़ित किया गया, वह सत्ता के अहंकार की पराकाष्ठा है। संविधान की मूल भावना पर आघात डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम की मौजूदगी में ऐसी अलोकतांत्रिक घटनाओं का होना और बाद में इस पर अप्रत्यक्ष मुहर लगना सीधे तौर पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पवित्र संविधान पर सीधा प्रहार है। 1950 में जब देश का संविधान लागू हुआ, तो यह स्पष्ट किया गया था कि भारत में शासन किसी राजा-महाराजा या 'थप्पड़बाजों' का नहीं, बल्कि जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए होगा। लेकिन आज सत्ता संरक्षित लोग इस बुनियादी ढांचे को तार-तार कर रहे हैं। भगोड़े हैं भाजपा के जनप्रतिनिधि एमएलसी ने कहा कि भाजपा नेता जमीनी और तीखे सवालों से भाग खड़े होते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ और जनता से आँखें चुराने वाले भगोड़ा है। कहा कि जो लोग प्रेस और पब्लिक के सवालों से भागते हैं, वे असल में अपनी पोल खुलने से डरते हैं। 2027 में जनता सिखाएगी सबक डॉ. यादव ने कहा कि इन अहंकारी और तानाशाह नेताओं के हर एक कृत्य का जवाब उत्तर प्रदेश की जनता वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार की ताकत से देगी। जनता अब इन दमनकारी नीतियों को और बर्दाश्त नहीं करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User