कुणाल चौधरी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने:हापुड़ में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन मजबूत करने की उम्मीद जताई
हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी ने कुणाल चौधरी को भाजपा पिछड़ा मोर्चा का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर बधाई दी। कुणाल चौधरी गन्ना समिति के चेयरमैन भी हैं। नेताओं ने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि चौधरी का संगठन के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता पार्टी के काम आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से पिछड़ा मोर्चा क्षेत्र में सक्रिय होगा और पिछड़ा वर्ग के लोगों की समस्याएं संगठन के जरिए उठाई जाएंगी। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा कि चौधरी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। चौधरी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिया। बधाई देने वालों में निवर्तमान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला महामंत्री कपिल SM, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली,क्षेत्रीय मंत्री राजू जाटव,जिला मंत्री अनिरुद्ध कसतला, जिला मंत्री नवीन तोमर, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दीपक भाटी, मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र राणावत, हेमंत त्यागी,जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अजित चौधरी, प्रदीप तोमर, नरेंद्र त्यागी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)