ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बालक की मौत, VIDEO:संभल में साइकिल से घर लौटते समय हादसा हुआ; पिता बदायूं पुलिस विभाग में तैनात
संभल में ट्रैक्टर से कुचलकर 10 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दुर्घटना बुधवार की दोपहर 02:42 की है। मासूम बच्चा साइकिल पर सवार को मंडी समिति की ओर से घर की ओर लौटते समय सड़क पार कर रहा था, तभी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। उक्त पूरा घटनाक्रम जनपद संभल की तहसील चंदौसी शहर के थाना बनियाठेर क्षेत्र के कृषि मंडी समिति के निकट का है। मृतक मासूम बच्चे की पहचान अधिराज कुमार (10 वर्षीय) पुत्र संजय कुमार निवासी प्रगति विहार, नगर पालिका चंदौसी के रूप में हुई है। मृत्यु की वक्त साइकिल पर सवार होकर मंडी समिति की ओर से घर की ओर आ रहा था, सड़क पार करने के लिए मासूम बालक ने साइकिल मोड दी और सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली में ब्रेक नहीं लगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर होने के बाद पहियों के नीचे आकर कुचल गया। मासूम बालक गंभीर रूप से घायल हुआ, यह घटना देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। मासूम बालक को ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे से निकलकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। पिता बदायूं में पुलिस विभाग में तैनात है, मृतक मासूम बच्चा अपनी मां रितु चौधरी व बड़े भाई के साथ रहता था। सरकारी अस्पताल में मृत घोषित करने के बाद परिजनों का दिल नहीं माना, उसे इलाज के लिए मुरादाबाद के तीन से चार हॉस्पिटल लेकर गए, वहां भी उसे मृत कर दिया गया। थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर एक बच्चे की मौत हुई है। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है, पुलिस टीम को घटनास्थल भेजकर जांच कराई जा रही है। आपको बता दें कि रात्रि 08:30 बजे तक परिजन मृतक मासूम बच्चे को मुरादाबाद से लेकर वापस घर नहीं पहुंचे हैं। घर पर रिश्तेदार मौजूद हैं, वहीं मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है। ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार बालक की मौत का सीसीटीवी फुटेज शाम 7:30 बजे सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)