लखीमपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; ड्राइवर फरार
लखीमपुर खीरी के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोग मौके से फरार हो गए। जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान निघासन थाना क्षेत्र के दुबहा गांव निवासी राज गुप्ता (25) पिता श्रीराम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राज शुक्रवार को बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्गा पुरवा गांव के पास पलिया की ओर से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राज गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, बोलेरो सवार लोग हादसे के बाद मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया- युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)