मेरठ में पुरानी रंजिश में दो पक्षों ने पथराव किया:एक पक्ष के लोग छत पर चढ़कर फेंकने लगे पत्थर, पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनापुठ्ठी गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। एक पक्ष के लोग मकान की छत पर चढ़कर दूसरे पक्ष पर पत्थर फेंकने लगे। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
जानकारी के अनुसार, गांव के गुलफाम पुत्र मेहरबान और फिरोज पुत्र अफजाल के बीच काफी समय से रंजिश चल रही है। शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आए। पहले कहासुनी हुई, फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ।
वीडियो में एक पक्ष के लोग छत से पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। वीडियो बना रहा व्यक्ति थाना प्रभारी से कहता सुनाई दे रहा है, ‘देखिए एसओ साहब, किस तरह छत से पथराव कर बदमाशी की जा रही है।’
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई और मौके पर मौजूदगी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम के सभी पहलुओं की पुष्टि होना बाकी है।
थाना पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखकर विवाद में शामिल लोग वहां से चले गए। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर रही है।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)