लखनऊ के मॉन्टफोर्ट में 920 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:मानव पिरामिड और दौड़ प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं
लखनऊ के मॉन्टफोर्ट इंटर कॉलेज में शुक्रवार को 920 नन्हे खिलाड़ियों ने खेलकूद समारोह ‘इनविक्टस-बियॉन्ड लिमिट्स’ में अपनी प्रतिभा दिखाई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। ड्रिल, मानव पिरामिड और दौड़ प्रतियोगिताओं ने दर्शकों का मन मोह लिया। मार्च पास्ट से दी सलामी समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. आनंदेश्वर पांडेय और अयोध्या के रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर अनिमेश सक्सेना की मौजूदगी में हुआ। ध्वजारोहण के बाद मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर खेल भावना और शांति का संदेश दिया। स्कूल कैबिनेट और चारों सदनों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी। देखिए 2 तस्वीरें… ड्रिल और मानव पिरामिड रहे आकर्षण बच्चों ने प्रार्थना नृत्य के साथ अलग-अलग ड्रिल और मानव पिरामिड की प्रस्तुतियां दीं। ‘फेदर्स ऑफ ग्लोरी’, ‘विंग्स ऑफ ग्रेस’, ‘थ्रेड्स ऑफ एलिगेंस’, ‘मैजिक इन द एयर’ और ‘एक्वा ऑरा’ थीम पर आधारित कार्यक्रम पेश किए गए। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच दौड़ प्रतियोगिताएं हुईं। विजेताओं को पदक और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। खेल सिखाते हैं टीम भावना प्रधानाचार्य ब्रदर जीनू अब्राहम ने कहा कि खेल बच्चों को अनुशासन, टीम भावना और निरंतर प्रयास का महत्व सिखाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को हर परिस्थिति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि डॉ. आनंदेश्वर पांडेय ने भी बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)