कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मेरठ में साथी घायल, दो छोटे बच्चों के पिता की मौके पर गई जान

Nov 20, 2026 - 22:06
0
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मेरठ में साथी घायल, दो छोटे बच्चों के पिता की मौके पर गई जान
मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर शुक्रवार रात कैंटर की टक्कर से बाइक चला रहे 26 वर्षीय पवन की मौत हो गई। उसका साथी अंकुर घायल हो गया। कैंटर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसा एटलस विवाह मंडप के पास हुआ। घायल अंकुर को प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पवन पुत्र सुखबीर, मिलक मड़ैया, नालपुर, खरखौदा का रहने वाला था। वह शुक्रवार रात साथी अंकुर के साथ बाइक से घर लौट रहा था। अंकुर टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दोनों बिजली बंबा बाईपास से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और पवन की मौके पर ही मौत हो गई। लोहियानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकुर को अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पवन के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आरव तीन साल का है और छोटा बेटा मानव सात महीने का है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है। कैंटर की पहचान कर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User