लखनऊ के मंदिरों में भगवान को 56 भोग लगाए:खाटूश्याम मंदिर से काली बाड़ी मंदिर में भोज और भजन का आयोजन

Nov 10, 2026 - 19:14
0
लखनऊ के मंदिरों में भगवान को 56 भोग लगाए:खाटूश्याम मंदिर से काली बाड़ी मंदिर में भोज और भजन का आयोजन
लखनऊ में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव धूम धाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार को मंदिरों में भगवान को 56 भोग लगाए गए। शहर के श्रीखाटूश्याम मंदिर, श्रीमाधव मंदिर, भुइयन देवी मंदिर और काली बाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में भोग, आरती और भजन-संकीर्तन के साथ भक्ति और उल्लास का दिव्य वातावरण दिखाई दिया। खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब आलमबाग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे।मंदिर के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार भक्तों के लिए पांच ब्लॉक बनाए गए दो में बैठकर और दो में खड़े होकर प्रसाद ग्रहण करने की व्यवस्था थी। श्री माधव मंदिर में 56 प्रकार की सब्जियों का भोग डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में भी अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ हुआ। कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री गोविंद साहू ने बताया कि इस वर्ष भी परंपरानुसार 56 प्रकार की मौसमी सब्जियों, पूड़ी, कढ़ी चावल, हलुआ और खीर का महाभोग भगवान को अर्पित किया गया। मंदिर के पुजारी लालता प्रसाद ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती की। महिलाओं माया आनंद, कंचन साहू, अनिता साहू, अनुपमा और कविता साहू ने सुंदर भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। काली बाड़ी मंदिर में भी अन्नकूट पूजा कैसरबाग स्थित घसियारी मंडी के प्राचीन काली बाड़ी मंदिर में भी अन्नकूट पूजा का आयोजन हुआ। मां काली को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया, जिसमें रसगुल्ला, लड्डू, खीर, मालपुआ, दाल-बाफला, कटहल की सब्जी और विभिन्न बंगाली व्यंजन शामिल रहे। मंदिर के पुजारी पंडित प्रदीप चक्रवर्ती ने बताया कि अन्नकूट पर्व समृद्धि और कृतज्ञता का प्रतीक है। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। शाम को आरती और भजन संध्या में भक्त मां के भजनों पर झूमते नजर आए। मंदिर समिति ने बताया कि यह उत्सव बंगाली समाज की सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User