वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:नरमुंड पहन श्मशान में नाचे भोलेनाथ, युवक की मौत पर पत्नी के घर हमला; 114 भिखारी उद्यमी बने
नमस्कार, वाराणसी की आज (मंगलवार) की बड़ी खबरें… गोवर्धन पूजा पर भव्य शोभायात्रा निकली। इसमें भगवान भोलेनाथ ने नरमुंडों की माला पहनकर श्मशान में तांडव किया। काशी की हवा खराब है। शहर का AQI 203 दर्ज किया गया। वहीं युवक की मौत के बाद महिलाओं ने उसकी पत्नी के घर पर हमला कर दिया। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-
1: नरमुंड पहन श्मशान में नाच रहे भोले बाबा:गण मुंह से निकाल रहे आग के गोले, वाराणसी गोवर्धन पूजा में पहुंचीं वृंदावन की झाकियां वाराणसी में गोवर्धन पूजा पर भव्य शोभायात्रा निकली है। यह हथुआ मार्केट से लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, मछोदरी, प्रहलादघाट और भैंसासुर होते हुए नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पहुंचेगी। पढ़ें पूरी खबर 2: बांग्लादेश से अगर व्यापार हो तो चमकेगी बनारसी साड़ी:बुनकर बोले- सरकार कम करे इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट पर टैक्स, हम सब खुशहाल हो जाएंगे बनारसी साड़ी का बांग्लादेश से बहुत व्यापार होता था, लेकिन अभी वहां के साथ कारोबार बंद है। हमारी मांग है कि सरकार आयात-निर्यात के नियमों और टैक्स व्यवस्था को पारदर्शी और आसान बनाए, ताकि बनारसी साड़ी का व्यापार फिर चमक उठे। पढ़ें पूरी खबर
3: वाराणसी में AQI 203 पहुंचा, हवा खराब:बच्चों-बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह, अगले एक हफ्ते मौसम शुष्क रहेगा धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार की सुबह शहर की हवा में प्रदूषण का असर साफ दिखाई दिया। सुबह वाराणसी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 203 दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर 4: वाराणसी में युवक की संदिग्ध मौत के बाद बवाल:पत्नी के घर में घुसीं 20-25 महिलाएं, तोड़फोड़ की; कमरे में बंद जलाने की कोशिश की वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के पुरानपट्टी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों और 20-25 महिलाओं की भीड़ ने मृतक की पत्नी बसंती देवी के घर पर हमला कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 5: काशी में रूस से आए साइबेरियन पक्षी:पर्यटकों को आकर्षित कर रहे, सेल्फी-रील बनाने के लिए गंगा घाट पर बढ़ी रौनक बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी की खूबसूरती सर्दियों में देखते ही बनती है। सुबह-सुबह गंगा के घाटों पर छाई धुंध, ठंडी हवाओं के बीच चाय की चुस्कियां और गंगा की लहरों पर तैरते हजारों सफेद परिंदे...। पढ़ें पूरी खबर 6: काशी में 1000 क्विंटल मिठाइयों से सजा अन्नकूट महोत्सव:मां अन्नपूर्णा को 511 क्विंटल पकवानों का भोग, 21 क्विंटल लड्डुओं से बनी दीवार काशी में त्योहारों का सिलसिला खत्म नहीं होता। यहां हर दिन कोई न कोई उत्सव होता है और हर उत्सव में आस्था का अलग रंग देखने को मिलता है। दीपावली के अगले दिन मंगलवार को अन्नकूट महोत्सव पर भी मंदिरों में ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। पढ़ें पूरी खबर 7: स्मार्ट शहरों के लिए AI से होगी प्रदूषण की निगरानी:IITBHU में विशेषज्ञ बोले- शहर बसाने से पहले बचानी होंगी नदियां, झीलें और हरियाली स्मार्ट शहर बनाने के लिए अब सिर्फ ऊंची इमारतें और चौड़ी सड़कें पर्याप्त नहीं होंगी। इसके लिए नदियों, झीलों, हरियाली और पर्यावरण को बचाना भी जरूरी है। पढ़ें पूरी खबर 8: काशी के 114 भिखारियों को बनाया उद्यमी:अब तैयार कर रहे रोजगार नीति; चंद्रा मिश्रा बोले- 5 साल में 57 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार वाराणसी में भिखारियों को उद्यमी बनाने का मॉडल तैयार करने वाले चंद्रा मिश्रा अब देश की रोजगार नीति का मसौदा तैयार कर रहे हैं। इस मसौदे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पांच साल में 57 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर
9: वाराणसी में कुत्ते-बिल्ली ने 2 दिन में 107 को काटा:अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लगी कतार
वाराणसी में दीपावली के बाद कुत्ते, बिल्ली और बंदरों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। 9 और 10 नवंबर को दो दिनों में कुल 107 लोग जानवरों के काटने के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर 10:धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर वाराणसी में यादव समाज नाराज:कहा- सनातन का अपमान किया, भगवान श्रीकृष्ण हमारे कुलगुरु; शास्त्री ने कहा था-कृष्ण टेढ़े हैं वाराणसी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान का विरोध जारी है। गोवर्धन यात्रा के दौरान यादव समाज के लोगों ने इस मुद्दे पर नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)