लखनऊ में अखिलेश-आजम के विरोध में पोस्टर लगे:मुजफ्फनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के नेता नहीं हो सकते, नीचे लिखा- अब्दुल समाज
लखनऊ में अखिलेश यादव और आजम खान के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में दोनों की तस्वीर पर लाल रंग से क्रॉस का निशान बनाया गया है। उन्हें मुजफ्फरनगर दंगे के समय मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री बताया गया है। पोस्टर पर लिखा है, "मुजफ्फरनगर दंगों के कातिल मुसलमानों के लीडर नहीं हो सकते।" पोस्टर लगवाने वालों ने खुद को 'अब्दुल समाज' से जुड़ा बताया है। इधर, सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान बढ़ती जा रही है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने एक बार फिर कहा कि हम भिखारी नहीं हैं, जो किसी से कुछ मांग रहे हों। उन्होंने कहा कि अगर हमारी हैसियत कम आंकने की कोशिश की जाएगी तो यह ठीक नहीं है। इससे बेहतर है कि हम खुद को या पार्टी को सरेंडर करके चुनाव मैदान में न उतरें। मसूद ने कहा कि हमारी तरफ से स्थिति बिल्कुल साफ है। हम चाहते हैं कि मिलकर चुनाव लड़ें और अखिलेश मुख्यमंत्री बनें, लेकिन शर्त बस इतनी है कि हमें भी उचित सम्मान मिले। यदि उन्हें मुख्यमंत्री बनना है तो बड़ा दिल दिखाना होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)