लखनऊ में बेकाबू ट्रक दुकान और दो मकानों में घुसा:किशोर समेत दो घायल, दोनों मकान भी क्षतिग्रस्त; घायलों को अस्पताल भेजा
लखनऊ में गुरुवार रात एक ट्रक कबाब-पराठे की दुकान और दो मकानों में घुस गया। हादसे में दुकान पर मौजूद 16 साल का किशोर और ट्रक में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, हादसा रात करीब 9 बजे निगोहा इलाके के माधापुर मंदिर के पास हुआ। ट्रक लखनऊ से रायबरेली जा रहा था। इसी दौरान चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे दुकान में जा घुसा। टक्कर से दुकान के साथ मूल सिंह पुत्र पृथ्वी पाल यादव का मकान और पुष्पेंद्र यादव पुत्र प्रदीप कुमार का घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुकान पर मौजूद पीयूष (16), पुत्र रामू, निवासी नारानखेड़ा, निगोहां को हल्की चोटें आईं। ट्रक में चालक समेत तीन लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने तीनों को ट्रक से बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए रिलीफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाकी दो लोग मौके से चले गए। सूचना मिलने पर निगोहां पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद यातायात फिर से शुरू करा दिया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)