इत्र कारोबरी पीयूष जैन की रिवीजन याचिका खारिज:जब्त FD और कागजात वापसी की मांग की थी, 19 को होगी सुनवाई

Nov 12, 2026 - 22:16
0
इत्र कारोबरी पीयूष जैन की रिवीजन याचिका खारिज:जब्त FD और कागजात वापसी की मांग की थी, 19 को होगी सुनवाई
इत्र कारोबारी पीयूष जैन की कागजात और जब्त की गई एफडी वापस करने की रिवीजन याचिका अपर जिला जज तृतीय कंचन ने खारिज कर दी है। DGGI अहमदाबाद की टीम ने दिसंबर 2021 में इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित घरों में छापेमारी के दौरान 196 करोड़ कैश व 23 किलो सोना बरामद किया गया था। पीयूष पर जीएसटी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में अभियोजन ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी, लेकिन पीयूष की ओर से सारे कागजात न दिए जाने की बात कही गई थी। जिसे पूर्व में स्पेशल सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। 6 जून 2025 को स्पेशल CJM ने खारिज की थी याचिक पीयूष का कहना है कि कुछ एफडी विवेचना के दौरान जब्त की गई थीं, लेकिन उन्हें अभियोजन का हिस्सा नहीं बनाया गया और न ही वह एफडी वापस की गई हैं। वहीं विशेष लोक अभियोजक अंबरीष टंडन का कहना था कि सभी दस्तावेज पीयूष को सौंप दिए गए हैं। स्पेशल सीजेएम कोर्ट ने 6 जून 2025 को पीयूष का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया था। इस आदेश के खिलाफ पीयूष की ओर से रिवीजन याचिका दाखिल की गई थी। पीयूष का कहना था कि जिन दस्तावेजों को अभियोजन अपने मुकदमे का हिस्सा नहीं बना रहा है, उसे भी वापस किया जाना चाहिए, जबकि विशेष लोक अभियोजक ने तर्क रखा कि कुछ दस्तावेज कोर्ट के जरिए से और कुछ पीयूष के अधिकृत प्रतिनिधि को सौंपे जा चुके हैं। जिन एफडी की बात की जा रही है, उन्हें आयकर अधिकारियों को सौंप दिया गया था। वह अभियोजन का हिस्सा नहीं हैं। पीयूष की ओर से बेवजह मुकदमे को लंबित रखने की कोशिश की जा रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पीयूष की रिवीजन याचिका खारिज करते हुए स्पेशल सीजेएम कोर्ट के आदेश की पुष्टि कर दी है। फाइल स्पेशल सीजेएम कोर्ट भेज दी गई है। मुकदमे की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होनी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User